Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

लखनऊ : सड़क पर नमाज को लेकर अखिलेश-योगी में तीखा सियासी वार-पलटवार - INA NEWS

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़कों पर नमाज न पढ़ने देने संबंधी बयान पर तीखा जवाब दिया। अखिलेश यादव ने कहा, “अगर जगह कम है और कोई सड़क पर नमाज पढ़ भी रहा है तो क्या दिक्कत है? सड़कों पर क्या होना चाहिए और क्या नहीं, इसके नियम हैं। पॉलिटिकल स्कोरिंग नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सबसे अधर्मी पार्टी है। कल उनके अधिवक्ता संघ के लोग रामचरित मानस लेकर विरोध करने निकले थे, उन पर लाठीचार्ज किया गया। अखिलेश ने कहा, “अगर वे खुद को सनातनी कहते हैं तो वसुधैव कुटुंबकम होना चाहिए। हम तो सभी को अपनाते हैं।

सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी तो बनी नहीं, स्मार्ट मीटर तक हटाने पड़ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ऐसे विषय उठाती है। उन्होंने पूछा- “नीट का क्या हुआ? 69 हजार लोगों का आरक्षण लूटा गया, उसकी जांच क्यों नहीं हुई?

योगी ने क्या कहा था?
अमर उजाला संवाद के पहले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज नहीं होती। उन्होंने कहा, “सड़कें चलने के लिए हैं या चौराहे पर तमाशा बनाने के लिए? जहां स्थल होगा, वहां जाकर नमाज पढ़ें। संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में कर लें। सामर्थ्य नहीं है तो संख्या क्यों बढ़ाई जा रही है?

कार्यक्रम
राजधानी के होटल द सेंट्रम में चल रहे ‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ में दोनों नेताओं के बयानों से राजनीतिक बहस छिड़ गई है। कार्यक्रम में यूपी के वर्तमान हालात, विकास और चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ