Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

हापुड़ : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित, दो की मौके पर मौत, दो को मेरठ रेफर - TNI NEWS

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डेहरा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, कार डेहराकुटी से वैठ की ओर जा रही थी। जैसे ही वह गांव डेहरा स्थित अंबेडकर भवन के सामने मोड़ पर पहुंची, चालक तेज गति के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे पलट गई, जिससे सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सरकारी वाहन, निजी गाड़ियों और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मुक्तेश्वर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल युवक फिलहाल मेरठ अस्पताल में भर्ती है।

मृतकों की पहचान:
मिथुन (पुत्र कमल), निवासी गांव अल्लीपुर नानई, थाना बहादुरगढ़, जिला हापुड़
विसांत त्यागी (पुत्र राजेंद्र), निवासी मेरठ

घायल:
ललित (पुत्र अशोक)
रवि (पुत्र वीरेंद्र), दोनों निवासी गांव हाजीपुर, थाना स्याना, जिला बुलंदशहर

बहादुरगढ़ पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ