पीलीभीत/गाजियाबाद : गाजियाबाद के बकरीद वाले दिन हुए चर्चित सूर्या प्रताप सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में पीलीभीत के दो युवकों फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों मुख्य आरोपी असद के करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं।
गाजियाबाद में बकरीद के मौके पर युवक सूर्या प्रताप सिंह की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को पीलीभीत का कनेक्शन मिला। गाजियाबाद पुलिस की टीम शनिवार को पीलीभीत पहुंची और कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुजकसावान निवासी फरहान और आतिफ को गिरफ्तार किया।
दोनों की भूमिका
फरहान पर आरोप है कि उसने हत्या में इस्तेमाल होने वाला चाकू उपलब्ध कराया था।
दोनों आरोपी गाजियाबाद में रहते हुए मुख्य आरोपी असद के दोस्त बन गए थे।
पुलिस ने लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर पीलीभीत पहुंचकर दोनों के घरों पर छापा मारा और परिजनों से पूछताछ की।
गुपचुप कार्रवाई
गाजियाबाद पुलिस की टीम ने पूरे ऑपरेशन को गुप्त रखा। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर गाजियाबाद लाया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद पीलीभीत के मोहल्ले में दिनभर चर्चाएं चलती रहीं।
आरोपियों का बैकग्राउंड
फरहान का परिवार पहले भी आपराधिक गतिविधियों में चर्चा में रहा है। उसके पिता और ताऊ पहले हत्या व चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। शहर के एक चर्चित सराफा व्यापारी हत्याकांड में भी उनके परिजनों का नाम आ चुका है।
आतिफ का परिवार पहले बैंड का काम करता था, लेकिन आर्थिक तंगी और कर्ज के कारण गाजियाबाद जाकर मजदूरी करने लगा था।
पुलिस की जांच
गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, दोनों युवक कुछ समय से गाजियाबाद में रहकर काम कर रहे थे, जहां उनकी असद से दोस्ती हुई। पूछताछ में दोनों से और जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी से मामले की कई कड़ियां जुड़ गई हैं।€A

0 टिप्पणियाँ