Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आज से आगाज, 32,679 पदों पर होगी परीक्षा - TNI NEWS

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है। कुल 32,679 पदों के लिए यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा में शामिल हो रहे सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 

अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर सीएम योगी ने लिखा:

"उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए। आपकी मेहनत अवश्य सार्थक होगी। यूपी सरकार ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।"

UPSRTC की अभ्यर्थियों को सुविधाएं

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। एडमिट कार्ड दिखाने पर बस किराए में 50% की छूट दी जा रही है। साथ ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष बस सेवाएं भी चलाई जा रही हैं।

परीक्षा की प्रमुख बातें

  • पद : आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष कुल 32,679
  • परीक्षा तिथियां : 8, 9 और 10 जून 2025
  • पालियां : रोजाना दो पालियां
  • व्यवस्था : निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावाज साथ रखें तथा परीक्षा हॉल में शांति बनाए रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ