Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

विश्व पर्यावरण दिवस पर रसूलपुर औरंगाबाद में 300 वृक्ष लगाए गए - TNI NEWS

मेरठ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर औरंगाबाद गांव में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा 300 से अधिक वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पूरे गांव में जागरूकता रैली भी निकाली।

कार्यक्रम में प्रधान पद के भावी उम्मीदवार सालमन चौहान, पूर्व प्रधान अजहर चौहान, जनसेवा केंद्र संचालक गुलशेर चौहान, ग्राम पंचायत सहायक आसिफ अल्वी, आरिफ चौहान, हैदर चौहान, नफीस चौहान, समीर चौहान, मुबीन चौहान, अब्दुल्ला चौहान, जीशान चौहान, परवेज मैनेजर, आसिफ अखलाक, राशिद अखलाक, मुनाफ चौहान, उमरदीन, कामिल और नाजिम चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सूफियान चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "एक पेड़ जो आज लगाओगे तुम, कल मीठे फल और शीतल छाया पाओगे तुम।" उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि गांवों में पेड़ों की संख्या तेजी से कम हो रही है, जिसके कारण विभिन्न बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की शपथ लेने का आह्वान किया।

सूफियान चौहान ने काली नदी के बढ़ते प्रदूषण पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नदी का पानी लगातार दूषित हो रहा है, जिसके कारण गांव में कैंसर जैसी घातक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। उन्होंने पौधारोपण के साथ-साथ गांव की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ