Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

उन्नाव : 15 वर्षीय किशोरी का अर्धनग्न शव खेत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप - TNI NEWS

उन्नाव : यूपी के उन्नाव जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 15 वर्षीय किशोरी शनिवार रात करीब 7 बजे खाना खाने के बाद घर से लापता हो गई। रविवार दोपहर करीब 3 बजे उसका अर्धनग्न शव गांव से मात्र 500 मीटर दूर एक खेत में मिला। शव के गले पर कसने के निशान थे और पास से दुपट्टे की पट्टी व चप्पल बरामद हुई।


परिजनों का आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि किशोरी को उसी दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला गया। किशोरी दो बहनों में छोटी थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता की 13 साल पहले मौत हो चुकी थी। पति की मृत्यु के बाद मां परिवार के साथ मायके (अजगैन कोतवाली क्षेत्र) में रह रही थीं।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही अजगैन कोतवाल सुरेश कुमार और सीओ तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को जल्द न्याय का आश्वासन दिया।
दो सदस्यीय फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर डेढ़ घंटे तक जांच की और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। किशोरी की मां का बयान दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने गांव के एक युवक और पड़ोसी गांव के उसके दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार की पीड़ा
परिवार के अनुसार, किशोरी शनिवार शाम खाना खाकर अचानक गायब हो गई। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन रविवार दोपहर शव मिलने की सूचना मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ