Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

अमेठी : राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए तीन युवकों की मौत, ट्रक चालक फरार - TNI NEWS

अमेठी : अमेठी के टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात एक भयानक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।


मृतकों की पहचान मुंशीगंज क्षेत्र के श्री का पुरवा निवासी करन (20), सुल्तानपुर कोतवाली नगर क्षेत्र के घसीटू का पुरवा निवासी अंकित (20) और अर्जुन (22) के रूप में हुई है। तीनों दोस्त गांव में आयोजित बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद देर रात तीनों एक ही बाइक पर लौट रहे थे।

शिवगंज गांव के पास कट के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में करन और अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अर्जुन को सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के समय ट्रक अत्यधिक तेज रफ्तार में था। घटना के बाद चालक रायबरेली की ओर भाग निकला।

सूचना मिलते ही मुंशीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और ट्रक चालक की तलाश में छानबीन कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई
मुंशीगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हिट एंड रन की इस घटना में ट्रक की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ