Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

फूलपुर : युवक ने ग्राइंडर से गला रेतकर की आत्महत्या - TNI NEWS

फूलपुर : फूलपुर कस्बे में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब 30 वर्षीय शाहरुख उर्फ अतीक ने घर में रखी ग्राइंडर मशीन से अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतक शाहरुख उर्फ अतीक (30), पुत्र मोहम्मद हबीब, कोहना मोहल्ला निवासी था। उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी और एक बेटा भी है। परिजनों के अनुसार अतीक की पत्नी के साथ पिछले काफी समय से विवाद चल रहे थे। मामले को लेकर दोनों पक्ष पारिवारिक न्यायालय में भी पहुंच चुके थे। अतीक ने परामर्श केंद्र में भी आवेदन किया था।

परिजनों ने बताया कि घटना से मात्र एक दिन पहले ही उसकी पत्नी घर लौटी थी। इसके बावजूद बुधवार रात करीब 2 बजे के बाद अतीक ने घर में रखी ग्राइंडर मशीन को अपने गले पर रखकर चालू कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पारिवारिक विवाद का मामला
प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से जुड़ा नजर आ रहा है। परिजनों ने बताया कि अतीक काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ