Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

पटियाला : नीले ड्रम में 15-20 वर्षीय लड़की की लाश मिली, चेहरे पर चोट के निशान - TNI NEWS

पटियाला : रेलवे कॉलोनी में एक नीले ड्रम के अंदर युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर राजेंद्रा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।


सूचना के अनुसार, आज सुबह थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को एक फोन कॉल पर सूचना मिली कि डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर पर एक नीला ड्रम पड़ा है, जिसमें लाश होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ड्रम खोलकर जांच की।

ड्रम के अंदर 15 से 20 साल की एक युवती की लाश मिली। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए।

एएसआई गुरविंदर सिंह, जांच अधिकारी ने बताया कि मृतका की अभी तक कोई ठोस पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस युवती की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट्स भी खंगाली जा रही हैं।

पहचान में मददगार निशान:
एक हाथ पर ‘नेहा’ नाम का टैटू बना हुआ है।दूसरे हाथ पर दिल का निशान बना है।चेहरे पर चोट के हल्के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस इन निशानों के आधार पर भी जांच तेज कर रही है।

मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मृतका की पहचान हो जाएगी और पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ