Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

एरवाकटरा : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, शादी का 10 हजार रुपये जलकर खाक - TNI NEWS

एरवाकटरा : शुक्रवार को जिले में दो अलग-अलग जगहों पर आग की घटनाएं हुईं। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव दासीपुर में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें गृहस्थी का सामान और शादी की उधारी चुकाने के लिए जमा किए गए 10 हजार रुपये जलकर स्वाहा हो गए। वहीं बेला थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में आग लगने से दहशत फैल गई।


दासीपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
दासीपुर गांव निवासी रविनाथ शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे खाना खाकर अपनी झोपड़ी में आराम कर रहे थे। अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली और झोपड़ी में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और मशक्कत के बाद उसे बुझा लिया।

रविनाथ की मां गुड्डी देवी ने बताया कि बेटे की शादी के लिए उधार चुकाने हेतु मुश्किल से 10 हजार रुपये जमा किए गए थे। ये राशि दुकानदारों को देनी थी, लेकिन आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। झोपड़ी और घरेलू सामान भी आग में नष्ट हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। मामले की जांच की जा रही है।

बेला में सड़क किनारे झाड़ियों में आग
इसी दिन शाम करीब 7 बजे बेला थाना क्षेत्र के तिर्वा मार्ग स्थित भदौरा मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने थाना पुलिस को फोन किया। शिवसागर निवासी फतेहपुर ने बताया कि आग वाली जगह उनके खाली मकान के बगल में है। मकान में गृहस्थी का सामान रखा हुआ है। आग कुछ मीटर दूर बेला की मीना गैस एजेंसी के गोदाम तक पहुंचने वाली थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दमकल की टीम को भी सूचना दे दी गई है और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

प्रशासन से अपील
ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए ग्रामीणों को बिजली के तारों की मरम्मत और पुरानी वायरिंग पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है। गर्मी के मौसम में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ