कानपुर (उत्तर प्रदेश): बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा में शुक्रवार देर रात दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा इतना विकराल था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून बिखर गया।
घटना शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे उत्तरीपुरा में हुई। एक व्हाइट Apache और दूसरी Hero बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तीन युवक सड़क पर बिछे मिले।
रघुवर (21) पुत्र महेश, निवासी खजुरिया नेवादा, बिल्हौर
जतिन उर्फ बिहारी (20) पुत्र सुनील राठौर, निवासी पूरा गांव, बिल्हौर
ओम (23) पुत्र टिंकू, निवासी पूरा गांव, बिल्हौर
गंभीर रूप से घायल राहुल (20) पुत्र नरेश, निवासी पूरा गांव को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, कविता (22) पुत्री नरेश, निवासी पूरा गांव कोहल्की को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मोड़ पर दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे। नियंत्रण खो जाने के कारण आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है।
तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिल्हौर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे की सही वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।
.png)
0 टिप्पणियाँ