Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

रायबरेली : मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए सपा नेताओं ने भरी हुंकार - TNI NEWS

रायबरेली : गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में निशा शर्मा की निर्मम हत्या का मामला अब गंभीर जनआक्रोश का रूप लेता जा रहा है। इस घटना से व्यथित विश्वकर्मा समाज के लोगों ने एकजुट होकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली घटना है।


ज्ञापन में प्रमुख मांग की गई है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच CBI या SIT से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सख्त सजा मिल सके। साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की गई है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार से मिलने गए लोगों पर भी हमला किया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।

इसके अलावा थाना करंडा के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें हटाकर जांच के दायरे में लाने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और मुख्य आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए जल्द न्याय दिलाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ