Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आजमगढ़ : ऑटो-ट्रक टक्कर में एक परिवार के दो सदस्यों की मौत, चार घायल - TNI NEWS

 आजमगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित बाजार में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वाराणसी के एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 30 वर्षीय महिला सुष्मिता और मात्र 4 वर्षीय बच्चा कल्लू शामिल हैं।देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि वाराणसी के पांडेयपुर निवासी छह सदस्यों का परिवार ऑटो से आजमगढ़ से घर लौट रहा था। 

कंजहित बाजार के पास ऑटो चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसमें ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। हादसे में सुष्मिता और कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।परिवार के अन्य सदस्यों में गहरे मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ