अयोध्या (उत्तर प्रदेश)। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर (परकोटा) स्थित हनुमान मंदिर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा विनय कटियार। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। इस दौरान पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान हुए, जिससे पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल छा गया।
विनय कटियार के साथ बजरंग दल के अन्य पदाधिकारी, पूर्व संयोजक और संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन में बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं के अलावा 50 से अधिक साधु-संतों ने भी भाग लिया। कुल मिलाकर लगभग 200 विशिष्ट अतिथि इस धार्मिक समारोह के साक्षी बने।
राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, परकोटा में स्थित विभिन्न उप-मंदिरों (हनुमान मंदिर सहित) में ध्वजारोहण की श्रृंखला जारी है। हनुमान जयंती के मौके पर यह विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ, जबकि शेष उप-मंदिरों में भी जल्द ही ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

0 टिप्पणियाँ