Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मेरठ मवाना से दुबई तक : संदिग्ध आतंकी आकिब खान के खिलाफ ATS का सख्त एक्शन, पासपोर्ट निरस्तीकरण शुरू - TNI NEWS

मेरठ के मवाना क्षेत्र के सठला गांव निवासी आकिब खान के पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े आतंकी कनेक्शन की जांच तेज हो गई है। जांच एजेंसियों ने दुबई में बैठे आकिब को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसके खिलाफ पहले से जारी लुकआउट सर्कुलर (LOC) के अलावा अब उसके पासपोर्ट निरस्त कराने की औपचारिक कार्रवाई भी शुरू हो गई है।


यूपी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) जल्द ही पासपोर्ट कार्यालय को पत्र भेजकर आकिब खान का पासपोर्ट निरस्त कराने की प्रक्रिया पूरी करेगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि आकिब खान पाकिस्तान के हैंडलर्स (खासकर अबू बकर) से सीधे जुड़ा हुआ है और वह भारत में बड़े पैमाने पर आतंकी साजिशें रचने में शामिल था।

हाल ही में लखनऊ सहित पश्चिमी यूपी में ATS ने चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इनमें से एक साकिब ने आकिब खान को मुख्य कनेक्टर बताया।
आकिब खान तीन साल से दुबई में रह रहा है और वहां से सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर धमकियां दे रहा है। हाल ही में उसने इंस्टाग्राम लाइव में भड़काऊ बयान दिए और "देश से गद्दारी नहीं करेंगे" कहकर सफाई दी, लेकिन एजेंसियां इसे बचाव की कोशिश मान रही हैं।
इससे पहले बिजनौर पुलिस ने आकिब को AK-47 और ग्रेनेड दिखाने वाले वीडियो मामले में "खिलौना" बताकर क्लीनचिट दे दी थी, जिस पर अब पुलिस अधिकारियों की लापरवाही सामने आने के बाद सस्पेंड किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ