बुलंदशहर/खुर्जा : कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुर्ज उस्मान पुलिस चौकी से मात्र 800 मीटर दूर सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में शनिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस की पीआरवी गश्त कर रही थी, लेकिन हत्याओं की भनक तक नहीं लगी।जिस जिम में युवा सेहत बनाने आते थे, वहां शराब के दौर चले और फिर गोलीबारी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि देर रात तक यहां नशे का धंधा चलता था, लेकिन पुलिस महज खानापूर्ति के लिए गश्त करती रही।
इस ट्रिपल मर्डर ने बुलंदशहर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कानून का खौफ खत्म होने और खाकी सुस्त पड़ने का नतीजा अब खुर्जा के इस जिम के रूप में सामने आया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बार-बार विवादों में रहने वाले इस अड्डे पर पुलिस क्यों मेहरबान रही जिम पिछले सात महीने से सुर्खियों में आरजेएस फिटनेस जिम पिछले सात महीनों से लगातार विवादों में रहा है
दिसंबर 2025: जिम संचालक जीतू सैनी ने ककराला के पास फायरिंग की। फिलहाल जीतू जेल में बंद है।
फरवरी 2026: जिम के लड़कों ने नेहरूपुर चुंगी पर मारपीट की।
बावजूद इसके पुलिस ने जिम की गतिविधियों पर नजर रखने की कोई जहमत नहीं उठाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात-रात भर शराब और नशे का खेल चलता था, लेकिन पुलिस सिर्फ औपचारिक गश्त तक सीमित रही।
पुलिस अब क्या कार्रवाई करेगी?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जाएगी, लेकिन स्थानीय लोग पहले ही पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा चुके हैं।
0 टिप्पणियाँ