Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

गाजियाबाद : शादी का झांसा देकर विधवा को होटल में 15 दिन तक बनाया बंधक, दुष्कर्म का आरोप - TNI NEWS

गाजियाबाद: गाजियाबाद की एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर अलीगढ़ लाकर होटल में बंधक बनाए रखने और बार-बार दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर महिला को फंसाया। जब महिला को आरोपी के मुस्लिम होने की जानकारी हुई और उसने विरोध किया तो आरोपी ने होटल संचालक के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा।

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की तीन साल पहले एक हादसे में मौत हो चुकी है। उसके एक पांच वर्षीय बेटा है। करीब एक साल पहले महिला कोतवाली क्षेत्र के जयगंज (अलीगढ़) निवासी आदिल के संपर्क में आई। आदिल काम के सिलसिले में गाजियाबाद आता-जाता था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया।

15 दिन पहले आदिल महिला और उसके बच्चे को अपने साथ अलीगढ़ ले आया और बोनेर हाईवे स्थित ग्रीन पैलेज ओयो होटल में ठहरा लिया। पुलिस के मुताबिक, यहां आरोपी ने महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके तीन लाख रुपये नकद, मंगलसूत्र और अंगूठी भी छीन ली। महिला को शुरू में आदिल के मुस्लिम होने की कोई जानकारी नहीं थी। गुरुवार रात को जब महिला को आरोपी के धर्म की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इसी बात पर आदिल ने होटल संचालक के साथ मिलकर महिला को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। महिला किसी तरह जान बचाकर होटल से बाहर भागी, लेकिन आरोपी ने सड़क पर भी उसका पीछा किया और बीच सड़क पर मारपीट की। फिर उसे होटल से बाहर निकाल दिया।

महिला को अचेत अवस्था में देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी आदिल को पकड़कर पीटा। सूचना मिलते ही गांधीपार्क थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि महिला को चोटों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके चेहरे और शरीर पर कई चोटों के निशान हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी आदित्य बंसल, सीओ द्वितीय धनंजय सिंह और गांधीपार्क इंस्पेक्टर विजय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुटी रही।

भाजपा की पूर्व मेयर शकुंतला भारती और बजरंग दल के पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पूर्व मेयर ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए कहा कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर महिला को फंसाया, बहला फुसलाकर अलीगढ़ लाया और होटल में रोजाना टॉर्चर किया। उन्होंने आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई और मृत्युदंड की मांग की है। साथ ही अवैध रूप से चल रहे होटलों को बंद कराने की भी मांग की। उन्होंने शुक्रवार को अधिकारियों से इस मुद्दे पर मुलाकात करने की बात कही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ