वाराणसी के रामनगर और कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कुल तीन लोगों की मौत हो गई।रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी चौकी अंतर्गत विश्व सुंदरी गंगा पुल पर बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुलेट बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मठना, जमालपुर (मिर्जापुर) निवासी 9 वर्षीय बालक कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पिता अजय नारायण पाठक और दादी विभा घायल हो गए।
बताया जाता है कि परिवार के तीनों सदस्य बुलेट बाइक से लंका की ओर जा रहे थे। तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में आने के बाद बालक सड़क पर गिर पड़ा और अज्ञात वाहन ने उसे कुचलते हुए लंका की ओर भाग निकला। पिता और दादी किनारे की ओर गिरे।
थानाध्यक्ष राजकिशोर पाण्डेय ने बताया कि घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र में हुए अन्य हादसों में दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। पुलिस ने इन शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
इसी बीच, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने कालभैरव मंदिर चौकी इंचार्ज समेत तीन उप निरीक्षकों (एसआई) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। यह बदलाव कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। नए अधिकारियों को तत्काल नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
0 टिप्पणियाँ