मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़की पक्ष के लोगों ने एक बारात को ही बंधक बना लिया। दरअसल शामली के भैसानी गांव से यहां एक बारात आई थी, जिसमें लड़के के पक्ष ने दहेज में ट्रैक्टर की मांग की। इसके बाद गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधन बना लिया। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को लगी, तो वह वहां पहुंची। ये मामला चरथावल थाने के कुल्हेड़ी गांव का है।
राजस्थान में भी दूल्हे से जुड़ा एक अनोखा मामला आया सामने
समिति के अधिकारियों ने निर्देश दिया था कि शादी में सिर्फ क्लीन शेव दूल्हों को ही शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और दाढ़ी रखने वालों को वापस भेज दिया जाएगा। गोविंदगढ़ में बैठक हुई, जिसमें समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण मवार व सचिव छोटूराम मावल ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए दूल्हों को मुंडन कराकर आने का निर्देश दिया जाता है। पश्चिमी प्रभाव के तहत कई दूल्हे अपनी शादी के लिए लंबी दाढ़ी के साथ आते हैं, जो अशोभनीय लगते हैं। कई बार उनकी पहचान छिपी रहती है।
0 टिप्पणियाँ