Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

कोलकाता : शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री - TNI NEWS

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 का दिन स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष समेत चार अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
यह भाजपा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भारी बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ