Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

उरई : चेन स्नैचर शाहरुख से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली मारकर गिरफ्तार - TNI NEWS

 उरई (जालौन) : उरई कोतवाली पुलिस ने संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी शाहरुख को पैर में गोली मारकर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।

घटना का विवरण
27 मई को उरई कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्ध महिला (संतोष गुप्ता की माता) सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान एक युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया था। घटना की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी करमेर रोड के संपर्क मार्ग पर मौजूद है। सूचना पर कोतवाली पुलिस, SWAT और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर दी।

पुलिस मुठभेड़
खुद को घिरता देख आरोपी शाहरुख ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया।

बरामदगी
आरोपी शाहरुख (निवासी तुफैलपुरवा, इंद्रानगर, उरई) के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया:
  • लूटा गया सोने का मंगलसूत्र
  • एक अवैध तमंचा
  • दो जिंदा कारतूस
  • एक खोखा कारतूस
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मंगलसूत्र उसी का छीना हुआ है, जिसे वह बेचने की फिराक में था।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार शाहरुख एक शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से ही चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और NDPS एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ