Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

इटावा : पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली - TNI NEWS

 इटावा : फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और शातिर अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, दतावली नहर पुल पर एक व्यक्ति को तमंचा दिखाकर धमकाने के बाद बदमाश लोकासाई नहर पुल की ओर भाग रहा था। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत लोकासाई नहर पुल के पास घेराबंदी कर दी।

कुछ ही देर बाद जब संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। बदमाश ने हड़बड़ी में बाइक जामुन के बाग की तरफ भगाई। पुलिस टीम के पीछा करने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान
घायल आरोपी की पहचान शिवम वाल्मिकी (निवासी पंसारी टोला, सदर कोतवाली) के रूप में हुई है। वह कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पुलिस ने शिवम के पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ