Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मेरठ : छात्रा अनु गुप्ता की संदिग्ध आत्महत्या, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप - TNI NEWS

मेरठ : गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। तीसरी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर एमबीए की 23 वर्षीय छात्रा अनु गुप्ता की मौत हो गई। 

परिजनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उसे परीक्षा देने से रोकने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, अनु गुप्ता हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर 63 नंबर कमरे में रहती थी। कमरे के बाहर और सीढ़ियों पर लगभग चार फीट ऊंची ग्रिल लगी हुई है। अनु की लंबाई करीब पांच फीट बताई जा रही है। थर्ड फ्लोर पर लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि अनु ग्रिल के बीच से निकलकर स्टेयरवेल में पहुंची, कुछ सेकंड रुकी और फिर छलांग लगा दी। इसी वजह से वह सीढ़ियों के बीचों-बीच गिरी, जहां उसका शव मिला। अनु के चेहरे, कंधे और हाथों पर गंभीर चोट के निशान हैं।

घटना की जानकारी कैसे मिली?
अनु की छोटी बहन शिवांगी ने दिल्ली से फोन किया तो रूममेट ने कॉल उठाया। रूममेट ने बताया कि अनु का फोन कमरे में ही है। उसी दौरान रूममेट ने यह भी बताया कि एक लड़की सीढ़ियों से गिर गई है। यह सुनकर शिवांगी घबरा गई और उसने बड़ी बहन तनु को फोन किया।

बुधवार सुबह करीब 9 बजे अनु ने अपनी बहन तनु से आखिरी बार बात की थी। उस समय अनु ने बताया था कि वह अपनी असाइनमेंट की फाइल तैयार कर रही है।

परिजनों का आरोप
अनु की बहन तनु ने बताया कि अनु को परीक्षा देने से रोका जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मेरठ पहुंचे। गुस्साए छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा किया, नारेबाजी की और विरोध स्वरूप धरना भी दिया। देर रात परिजनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ