लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति एवं पारिवारिक लाभ योजनाओं के तहत 3,350 करोड़ रुपये की राशि का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) किया। इस योजना के तहत प्रदेश के कक्षा 9 से लेकर दशमोत्तर स्तर तक पढ़ने वाले 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजे गए।यह छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति केवल किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है। सामान्य, ओबीसी, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक सभी वर्गों के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिला है। इससे स्कूल और कॉलेज स्तर पर पढ़ रहे लाखों छात्रों को आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में आने वाली आर्थिक बाधाएं दूर होंगी।
0 टिप्पणियाँ